Retirement Age: किस देश में कितनी है रिटायरमेंट की उम्र, भारत में 60 साल में होते हैं सेवानिवृत्त; देखें लिस्ट

विभिन्न देशों में पुरुषों के रिटायरमेंट की आयुसीमा भी अलग-अलग है। ऐसे में क्या आप जानते हैं कि ज्यादातर देशों में 65 से 67 साल रिटायरमेंट की आयुसीमा है। ऐसे में पुरुषों का ज्यादातर समय अपने कार्यक्षेत्र में ही गुजरता है। जिसके बाद वह आरामदायक जीवन की चाह के साथ आगे का व्यक्त गुजारने की इच्छा रखते हैं।

Men's Retirement Age: क्या आप जानते हैं कि भारत में रिटायरमेंट की उम्र क्या है? अब आप कहेंगे भला इस सवाल का जवाब किसे नहीं पता होगा, लेकिन इसी सवाल को अगर वैश्विकस्तर में पूछा जाए तो फिर आपका जवाब क्या होगा। मतलब दुनिया में अलग-अलग देशों में रिटायरमेंट की उम्र कितनी है। इसके बारे में आप लोगों को पता है। अमूमन हर किसी को हर एक देश के बारे में व्यक्तिगततौर पर जानकारी नहीं होगी। अगर आपको इस विषय की जानकारी नहीं है तो इसमें कोई बुराई नहीं है। हम आपको विस्तार से दुनिया के कई देशों में पुरुषों के रिटायरमेंट की उम्र कितनी है इसके बारे में जानकारी देंगे।

Retirement_Age.

दुनियाभर में रिटायरमेंट की आयु क्या

क्या भारत में सबसे कम है रिटायरमेंट की उम्र?

भारत में पुरुषों के रिटायरमेंट की उम्र 60 साल है, लेकिन यह ऐसा देश बिल्कुल नहीं है जहां पर पुरुष सबसे पहले रिटायरमेंट लेते हो। बांग्लादेश और इंडोनेशिया (Indonesia) उन देशों में शुमार हैं, जहां के पुरुष 60 साल से पहले ही रिटायर हो जाते हैं। आसान शब्दों में कहें तो बांग्लादेश (Bangladesh) में पुरुषों के रिटायरमेंट की उम्र 59 को इंडोनेशिया में 58 साल है।

End of Feed