क्या होती है हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट? गाड़ी पर नहीं होने से क्यों भरना पड़ता है भारी जुर्माना

वाहन लगभग हर किसी की जरूरत बन चुके हैं। हमारे चारों तरफ वाहन ही वाहन दिखाई देते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि वाहन के लिए क्या जरूरी है। अगर नहीं पता तो जान लीजिए, क्योंकि वाहन के लिए हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट बेहद अनिवार्य है और अगर आपके वाहन में यह प्लेट नहीं है तो फिर आपकी जेब कट सकती है। इसके नियम बेहद सख्त हैं।

High Security Registration Plate: हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट (HSRP) यह हर किसी के वाहनों का हर अंग बन चुका है, क्योंकि यह वो प्लेट है जिसमें आपके वाहन की पूरी जानकारी उपलब्ध रहती है। इस नंबर प्लेट को वाहन चोरी, जालसाजी और अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाने के इरादे से डिजाइन किया गया है। यह पारंपरिक नंबर प्लेटों की तुलना में अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त होती है। जिसके जरिये वाहन के बारे में पता लगाया जा सकता है।

HS_Number_Plate.

हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट

होलोग्राम में होता है पूरा ब्यौरा

हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट में एक होलोग्राम होता है। अगर नंबर प्लेट को आप ध्यान से देखेंगे तो उसमें होलोग्राम आपको दिखाई देगा। जिसके भीतर वाहन का पूरा ब्यौरा मौजूद होता है। हर वाहन के लिए एक स्पेशल कोड होता है, जिसे आसानी से हटाया या बदला नहीं जा सकता है। ऐसा नहीं है कि सिर्फ नए वाहनों में ही हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट (High Security Number Plate) का इस्तेमाल किया जाता है, बल्कि इसे पुराने वाहनों में भी लगाना अनिवार्य है।

हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट

क्यों जरूरी है HSRP?

हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट जरूरी क्यों है? यह सवाल अक्सर लोगों के जहन में आते हैं तो इसे आप कुछ इस तरह से समझ सकते हैं कि यदि कोई वाहन हादसे का शिकार हो गया तो उस वाहन की हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट की मदद से वाहन मालिक के बारे में पूरा ब्यौरा आसानी से मिल सकता है। ऐसे में वाहन मालिक के परिजनों को हादसे की जानकारी दी जा सकती है।

End of Feed