क्या पिस्मिस 24 में बसे हैं हमारी आकाशगंगा के विशालकाल तारे? NGC 6357 में रोशन हो रहे सितारे

Nebula NGC 6357: अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने हाल ही में NGC 6357 नेबुला में मौजूद पिस्मिस 24 नामक तारा निर्माण क्षेत्र की एक तस्वीर साझा की। इस तस्वीर को हबल स्पेस टेलीस्कोप की मदद से कैप्चर किया गया है और नासा हबल ने इस तस्वीर में 'ध्वनि' का इस्तेमाल कर अंतरिक्ष प्रेमियों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

KEY HIGHLIGHTS
  • हबल टेलीस्कोप से कैप्चर हुआ अद्भुत नजारा।
  • NGC 6357 नेबुला में मौजूद है पिस्मिस 24।
  • पृथ्वी से लगभग 8000 प्रकाश वर्ष दूर है पिस्मिस 24।

Nebula NGC 6357: सुदूर अंतरिक्ष में अनंत रहस्य छिपे हुए हैं और वैज्ञानिक लगातार उन रहस्यों से पर्दा उठाने की कोशिश में जुटे हुए हैं, लेकिन हमारे पड़ोस भी कई सारे रहस्य हैं। ब्रह्मांडीय दुनिया की सबसे ज्यादा चौंकाने वाली वस्तुओं में नेबुला शामिल है, जो अपनी विभिन्न प्रकार की आकृत्तियों की वजह से अंतरिक्ष प्रेमियों को मंत्रमुग्ध कर देता है। हाल ही में अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी ने नेबुला एनजीसी 6357 के एक पिस्मिस 24 नामक समूह की छवि जारी की।

क्या है NGC 6357?

एनजीसी 6357, जिसे लॉबस्टर नेबुला के नाम से भी जाना जाता है, विशालकाय तारों से पटा हुआ है और वृश्चिक तारामंडल में स्थित है। लॉबस्टर नेबुला सबसे युवा और सबसे नजदीकी विशाल तारा निर्माण क्षेत्रों में से एक है। इसमें हमारी घरेलू मिल्की-वे आकाशगंगा के कुछ सबसे विशालकाय तारे शामिल हैं, जो पिस्मिस 24 नामक एक समूह में आबाद हो रहे हैं।

End of Feed