Saturn Wave: शनि ग्रह के दक्षिणी ध्रुव पर दिखा चमत्कार, बादलों में घूमती हुई विशाल 10-पक्षीय तरंग आकृति आई नजर

Saturn New Findings: स्पेन की 'यूनिवर्सिटी ऑफ द बास्क कंट्री' के प्रमुख वैज्ञानिक अगस्टिन सांचेज-लावेगा की अगुवाई में हुई इस खोज ने खगोलविदों के पुराने दावों को चुनौती दे दी है। जानिए क्या है पूरा मामला...

Wave on Saturn News: सौर मंडल का छल्लेदार ग्रह शनि (Saturn) एक बार फिर वैज्ञानिकों को हैरान कर रहा है। खगोलविदों ने शनि के दक्षिणी ध्रुव पर जमी हुई अमोनिया की बादलों की परत में 10 भुजाओं वाला एक बेहद विशाल और अजीबोगरीब तूफानी चक्रवात खोज निकाला है। ज्यामिति की भाषा में 10 भुज वाली इस आकृति को 'डेकागन' कहा जाता है। यह सनसनीखेज रिपोर्ट 'साइंस एडवांसेज' (Science Advances) जर्नल में प्रकाशित हुई है। स्पेन की 'यूनिवर्सिटी ऑफ द बास्क कंट्री' के प्रमुख वैज्ञानिक अगस्टिन सांचेज-लावेगा की अगुवाई में हुई इस खोज ने खगोलविदों के पुराने दावों को चुनौती दे दी है।

Saturn  nasa

वैज्ञानिकों को शनि ग्रह पर दिखा चमत्कार

हबल टेलिस्कोप की नजर में आया 10 भुज वाला तूफान

End of Feed