ब्रह्मांडीय दैत्य या कुछ और? अंतरिक्ष में अजीब तरह से घूमने वाली रहस्यमयी वस्तु की हुई खोज; नहीं दिख रहा प्रकाश

Black Hole: ब्रह्मांड, जिसके बारे में खगोलविद बहुत कम ही जान पाए हैं और लगातार उसके रहस्यों को सुलझाने की कोशिशों में लगे रहते हैं। इस बीच, सुदूर अंतरिक्ष में एक ऐसी अजीबोगरीब वस्तु देखी गई है जिसने ब्रह्मांडीय सिद्धातों पर ही सवाल खड़े कर दिये। वैज्ञानिक इस अजीबोगरीब वस्तु के बारे में जानने की कोशिश में जुटे हुए हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • सुदूर अंतरिक्ष में दिखी रहस्यमयी वस्तु।
  • संभवत: इसे ब्लैक होल माना जा रहा है।
  • रहस्यमयी वस्तु का विज्ञानी नाम G3425 है।

Black Hole: सुदूर अंतरिक्ष में अजीब तरह से घूमने वाली एक वस्तु की खोज हुई है। संभवत: यह एक ब्लैक होल हो सकता है। खगोलविद इस ब्रह्मांडीय वस्तु की खोज से विस्मय में हैं। खगोलविदों ने विश्लेषण के आधार पर इस अजीबोगरीब वस्तु को G3425 नाम दिया है।

smallest black hole

रहस्यमयी वस्तु (प्रतीकात्मक तस्वीर)

कहां दिखाई दी अजीबोगरीब वस्तु?

साइंस लाइव की रिपोर्ट के मुताबिक, पृथ्वी से लगभग 5,825 प्रकाश वर्ष की दूरी पर एक लाल विशालकाय तारा द्विधारीय साथी के साथ धीमी गति से परिक्रमा करते हुए देखा गया है। सबसे ज्यादा हैरान करने वाली बात तो यह है कि उस अजीबोगरीब वस्तु वाले क्षेत्र से बिल्कुल भी प्रकाश नहीं आ रहा है, जहां द्विधारीय साथी होना चाहिए।

End of Feed