NASA Image: शार्क का दांत या कुछ और? 400 KM ऊपर से असाधारण दिख रहा यह नजारा कहां का है?

NASA Earth Image: अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने ऑस्ट्रेलियाई द्वीप राज्य तस्मानिया की एक असाधारण तस्वीर शेयर की है। तस्मानिया को दुनिया की सबसे साफ हवा के लिए जाना जाता है। यहां पर प्रचीन जंगल, समुद्री तट और ऊबड़-खाबड़ पहाड़ों के साथ भूमि भी मौजूद है। साथ ही यहां पर सुंदर झीलें भी स्थित हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • अंतरिक्ष यात्री ने कैप्चर की तस्मानिया की तस्वीर।
  • बादलों से ढका हुआ है तस्मानिया का एक सिरा।

NASA Earth Image: पृथ्वी से 400 किमी ऊपर अंतरिक्ष में मौजूद अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (ISS) से एक द्वीप का असाधारण नजारा कैप्चर किया गया। हरे और सफेद रंग का दिखाई देने वाला यह द्वीप कोई और नहीं, बल्कि ऑस्ट्रेलियाई द्वीप राज्य तस्मानिया है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा द्वारा शेयर की गई तस्मानिया द्वीप की फोटो में व्यापक भौगोलिक विशेषताएं नजर आ रही है।

Tasmania

ऑस्ट्रेलियाई द्वीप राज्य तस्मानिया (फोटो साभार: NASA)

बकौल नासा, बादलों ने द्वीप के अधिकत्तर उत्तरी भाग को ढक दिया है। तस्मानिया द्वीप की भूमि उत्तर से दक्षिण तक लगभग 250 मील यानी 400 किमी तक फैली है। बता दें कि तस्मानिया की आबादी लगभग 5 लाख के आसपास है। यहां पर ऊंचे पहाड़, घने जंगल, खूबसूरत झीलें और समुद्री तट इत्यादि मौजूद हैं। इसके अलावा तस्मानिया में एक खतरनाक जानवर तस्मानियाई डेविल भी पाया जाता है।

End of Feed