Aaj Ka Itihaas: सुर कोकीला लता मंगेशकर ने हिंदी सहित कई भाषाओं में गाए गीत; जानें आज देश क्यों कर रहा याद?

28 September History: दुनिया के इतिहास में 28 सितंबर का दिन महत्वपूर्ण घटनाओं के नाम दर्ज है। आज ही के दिन अपनी मधुर आवाज से कई दशक तक संगीत के खजाने में हर दिन नये मोती भरती रहीं लता मंगेशकर का जन्म हुआ था। वहीं, 2008 में स्पेसएक्स ने फाल्कन-एक का सफल प्रक्षेपण किया। यह पहली ऐसी निजी कंपनी थी, जिसने तरल ईंधन वाले रॉकेट को अंतरिक्ष में भेजने में सफलता हासिल की।

KEY HIGHLIGHTS
  • 1929 में ‘स्वर कोकिला’ लता मंगेशकर का इंदौर में जन्म।
  • 1977 में एडमंड हिलेरी नंदप्रयाग के अपने अभियान पर रवाना हुए।
  • 2008 में स्पेसएक्स ने फाल्कन-एक का सफल प्रक्षेपण किया।

28 September History: इतिहास के साथ 28 सितंबर का बड़ा सुरीला रिश्ता है। अपनी मधुर आवाज से कई दशक तक संगीत के खजाने में हर दिन नये मोती भरती रहीं लता मंगेशकर का जन्म 28 सितंबर, 1929 को इंदौर में मशहूर संगीतकार दीनानाथ मंगेशकर के यहां हुआ था।

Aaj_Ka_Itihas

आज का इतिहास

भारत रत्न लता मंगेशकर ने अपनी आवाज और अपनी सुर साधना से बहुत छोटी उम्र में ही गायन में महारत हासिल की और विभिन्न भाषाओं में गीत गाए। पिछली पीढ़ी ने जहां लता की शोख और रूमानी आवाज का लुत्फ उठाया, वहीं मौजूदा पीढ़ी उनकी समन्दर की तरह ठहरी हुई परिपक्व गायकी को सुनते हुए बड़ी हुई है।

End of Feed