जब पहली बार अंतरिक्ष से पृथ्वी पर भेजी गईं तस्वीरें, इतिहास में 20 मई के नाम दर्ज हैं कई रोचक घटनाएं

  • Agency by: Agency
  • Updated May 20, 2024, 09:27 AM IST

20 May History: आज ही के दिन पहली बार अंतरिक्ष की तस्वीरें सामने आई थीं। 20 मई, 1990 को हबल स्पेस टेलीस्कोप ने पहली बार अंतरिक्ष की तस्वीरें धरती पर भेजी थीं। इसके अलावा ब्रिटेन की पुलिस ने पहली बार शांति भंग करने पर आमादा लोगों पर आंसू गैस के गोले दागने की अनुमति दी थी।

20 May History: देश-विदेश में कहीं कोई धरना प्रदर्शन हो तो आंसू गैस (Tear Gas) के गोले छोड़कर भीड़ को तितर-बितर करना आजकल एक सामान्य घटनाक्रम है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया में सबसे पहले आंसू गैस के गोले कब छोड़े गए। दरअसल, वह 20 मई का दिन था, जब ब्रिटेन की पुलिस को प्रदर्शनकारियों और शांति भंग करने पर आमादा लोगों के खिलाफ आंसू गैस के गोले छोड़ने की इजाजत दी गई।

Today_History.

20 मई का इतिहास

अन्य घटनाओं की बात करें, तो यह दिन अंतरिक्ष (Space Science) इतिहास में भी एक महत्वपूर्ण घटना के साथ दर्ज है। 20 मई, 1990 को हबल स्पेस टेलीस्कोप ने पहली बार अंतरिक्ष की तस्वीरें धरती पर भेजी थीं।

End of Feed