अपोलो-11 का सफर हुआ पूरा और चांद पर पड़े थे मनुष्य के कदम, जानें और क्यों खास है आज की तारीख

20 July History: इतिहास में 20 जुलाई का दिन एक खास घटना के साथ दर्ज है। दरअसल, आज ही के दिन पहली बार चांद पर मनुष्य के कदम पड़े थे और साल 2021 को आज के दिन को अंतरराष्ट्रीय चांद दिवस के तौर पर मनाने की आधिकारिक घोषणा भी हुई थी।

KEY HIGHLIGHTS
  • 1903 में फोर्ड मोटर कंपनी ने अपनी पहली कार बाजार में उतारी थी।
  • 1969 में चंद्रमा पर पहली बार मनुष्य के कदम पड़े थे।
  • 2002 में उत्तर और दक्षिण कोरिया के बीच विमान सेवा की हुई थी शुरुआत।

20 July History: इतिहास के पन्नों में 20 जुलाई की तारीख एक खास घटना के साथ दर्ज है। दरअसल यह वही तारीख थी जब नील आर्मस्ट्रांग के रूप में किसी इंसान ने पहली बार चंद्रमा की सतह पर कदम रखा।

Today_History

आज का इतिहास

16 जुलाई को अमेरिका के फ्लोरिडा प्रांत में स्थित जॉन एफ कैनेडी अंतरिक्ष केन्द्र से उड़ा नासा का अंतरिक्ष यान अपोलो-11 चार दिन का सफर पूरा करके 20 जुलाई 1969 को इंसान को धरती के प्राकृतिक उपग्रह चांद पर लेकर पहुंचा। यह यान 21 घंटे 31 मिनट तक चंद्रमा की सतह पर रहा।

End of Feed