45 आने के सामान की चोरी और दर्ज हुई दिल्ली की पहली प्राथमिकी; जानें रोचक इतिहास

18 October History: दुनिया के इतिहास में 18 अक्टूबर का दिन महत्वपूर्ण घटनाओं के नाम दर्ज है। आज ही के दिन दिल्ली में पहली प्राथमिकी दर्ज हुई थी। साल 1861 में पंजाब प्रांत के दिल्ली स्थित सब्जी मंडी पुलिस स्टेशन में पहली प्राथमिकी दर्ज की गई थी। उस वक्त सब्जी मंडी थाने के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र में लगभग 2.80 रुपये मूल्य के एक सामान की चोरी हुई थी।

KEY HIGHLIGHTS
  • सब्जी मंडी थाने के अंतर्गत हुई थी चोरी।
  • 45 आने के सामान चोरी का दर्ज हुआ था मामला।
  • पंजाब प्रांत का हिस्सा था दिल्ली।

18 October History: दिल्ली के पुलिस इतिहास में 18 अक्टूबर का दिन महत्वपूर्ण मील का पत्थर है, क्योंकि शहर की पहली प्राथमिकी इसी दिन 1861 में दर्ज की गई थी। यह मामला सब्जी मंडी थाने के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र में '45 आने' यानी लगभग 2.80 रुपये मूल्य के घरेलू सामान की चोरी से जुड़ा था। जब शहर में पहली प्राथमिकी दर्ज की गई थी, तब दिल्ली, पंजाब प्रांत का हिस्सा था। उर्दू और फ़ारसी प्रचलित भाषाएं थीं और अदालत तथा पुलिस दस्तावेज़ में इनका उपयोग किया जाता था।

Aaj_Ka_Itihas

आज का इतिहास

किस भाषा में दर्ज हुई थी प्राथमिकी?

प्राथमिकी का कुछ हिस्सा उर्दू में, कुछ फारसी में लिखा गया था। इसे सब्जी मंडी थाने के अधिकार क्षेत्र में कटरा शीश महल के निवासी मोहम्मद ए.आर. खान के बेटे मैउद्दीन ने पंजीकृत कराया था। यह मामला चोरी का पहला पंजीकृत मामला है। चोरी की गई वस्तुओं में महिलाओं के कपड़े, एक हुक्का, खाना पकाने के तीन छोटे बर्तन (देगची), एक कटोरा, और अन्य सामान शामिल हैं जिनकी अनुमानित कीमत उस वक्त '45 आने' थी।

End of Feed