हिंदी दिवस की कब और कैसे हुई शुरुआत? जानिए आज की तारीख का रोचक इतिहास

14 September History: दुनिया के इतिहास में 14 सितंबर का दिन बहुत महत्वपूर्ण घटना के साथ दर्ज है। आज का दिन जनमानस की भाषा के नाम पर दर्ज है। दरअसल, आज ही के दिन हिंदी को राजभाषा का दर्जा दिया गया था जिसके बाद इस दिन को हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाने लगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • जनमानस की भाषा है हिंदी: महात्मां गांधी।
  • 1949 में हिंदी को भारत की राजभाषा घोषित किया गया।
  • पहला हिंदी दिवस 1953 में मनाया गया था।

14 September History: हिंदी उन भाषाओं में शुमार है, जो दुनिया में सबसे ज्यादा बोली और समझी जाती है। महात्मा गांधी ने कहा था कि हिंदी जनमानस की भाषा है और उन्होंने इसे राष्ट्रभाषा बनाने की सिफारिश भी की थी। हिंदी को 14 सितंबर, 1949 को राजभाषा का दर्जा दिया गया, लिहाजा इस दिन को हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है।

Hindi Diwas

हिंदी दिवस

संविधान सभा ने देवनागरी लिपि वाली हिंदी के साथ ही अंग्रेजी को भी आधिकारिक भाषा के रूप में स्वीकार किया। वर्ष 1949 में आज ही के दिन संविधान सभा ने हिंदी को भारत की राजभाषा घोषित किया। हालांकि, पहला हिंदी दिवस 14 सितंबर 1953 को मनाया गया।

End of Feed