जब उपहार सिनेमाघर में 'बॉर्डर' देखने पहुंचे लोगों पर भारी गुजरी शाम; बच्चों, महिलाओं सहित 50 की गई थी जान

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 13, 2024, 09:22 AM IST

12 June History: आज का दिन कहने को तो साल के बाकी दिनों की तरह ही एक सामान्य सा दिन है, लेकिन वर्ष 1997 में यह दिन दक्षिण दिल्ली के उपहार सिनेमाघर में फिल्म ‘बॉर्डर’ देखने पहुंचे कई लोगों के जीवन का अंतिम दिन साबित हुआ था। आग की वजह से 50 से अधिक लोगों की मौत हो गई, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे।

12 June History: आज का दिन कहने को तो साल के बाकी दिनों की तरह ही एक सामान्य सा दिन है, लेकिन वर्ष 1997 में यह दिन दक्षिण दिल्ली के उपहार सिनेमाघर में फिल्म ‘बॉर्डर’ देखने पहुंचे कई लोगों के जीवन का अंतिम दिन साबित हुआ था। दरअसल, शो के दौरान सिनेमाघर के ट्रांसफॉर्मर कक्ष में आग लग गई, जो तेजी से अन्य हिस्सों में फैल गई। आग की वजह से 50 से अधिक लोगों की मौत हो गई, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। घटना की जांच के दौरान पता चला कि सिनेमाघर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे।

Today_History.

आज का इतिहास

देश-दुनिया के इतिहास में 13 जून की तारीख में दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है :

1290 : खिलजी वंश का प्रमुख जलालुद्दीन फिरोजशाह दिल्ली की गद्दी पर बैठा और इसके साथ ही गुलाम वंश के शासन का अंत हुआ। लंबे समय से अफगानिस्तान में बसे खिलजी कबीले ने 1320 तक शासन किया।

End of Feed