Mahashivratri 2023: सीएम योगी ने गोरखनाथ मंदिर में किया रुद्राभिषेक, विश्व कल्याण की कामना की-Video

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 18, 2023, 12:08 PM IST

Mahashivratri 2023: योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर गोरखनाथ मंदिर में रुद्राभिषेक किया।

महाशिवरात्रि के पर्व पर देश भर में श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ की आराधना कर रहे हैं, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी विश्व कल्याण की कामना के लिए गोरखनाथ मंदिर में रुद्राभिषेक किया, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरक्षपीठाधीश्वर की भूमिका में लोककल्याण की कामना के साथ भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान से रुद्राभिषेक किया।

महाशिवरात्रि के दिन गोरक्षनगरी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास में ही रुद्राभिषेक किया। इस दौरान उन्होंने देवाधिदेव भगवान शिव से संपूर्ण विश्व के कल्याण, उद्धार, समृद्धि एवं शांति के लिए प्रार्थना की। ट्वीट कर सीएम ने बताया कि रुद्राभिषेक करके उन्होंने महादेव से विश्व कल्याण की कामना की।

End of Feed