Yoga Diwas 2024: योग को सबकी भलाई की शक्ति के रूप में देख रही है पूरी दुनिया: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बोले PM मोदी

International Yoga Day 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर स्थित शेर-ए-कश्मीर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन केन्द्र (SKICC) में योगाभ्यास किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया के नेता अब योग पर बात कर रहे हैं। योग पर अब रिसर्च हो रहे हैं। योग टूरिज्म का नया ट्रेंड चला है।

Yoga Day 2024: प्रधानमंत्री मोदी ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर स्थित शेर-ए-कश्मीर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन केन्द्र (SKICC) में योगाभ्यास किया। पीएम मोदी योग की कई मुद्राएं करते दिखे। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि श्रीनगर में हम उस ऊर्जा को महसूस कर सकते हैं, जो हमें योग से मिलती है। मैं देश के लोगों और दुनिया के हर कोने में योग करने वाले लोगों को योग दिवस की शुभकामनाएं देता हूं। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस ने 10 साल की ऐतिहासिक यात्रा पूरी कर ली है।

PM Modi Yoga Day

PM मोदी ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर श्रीनगर स्थित शेर-ए-कश्मीर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन केन्द्र में किया योगाभ्यास।

इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि योग को पूरी दुनिया सबकी भलाई की शक्ति के रूप में देख रही है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मुझे योग और साधना की भूमि कश्मीर में आने का सौभाग्य मिला, ये मेरे लिए गर्व की बात है। पीएम मोदी ने कहा कि 10वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मैं सभी से योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आग्रह करता हूं। 10वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि योग करने वालों की संख्या दुनिया में निरंतर बढ़ रही है, योग के प्रति लोगों का आकर्षण भी लगातार बढ़ रहा है।

End of Feed