राज्यों के हक से लेकर महिलाओं के अधिकारों तक... लोकसभा में PM मोदी क्या कहा, पढ़ें संबोधन की बड़ी बातें

Parliament Special Session: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में सभी राजनीतिक दलों से महिला आरक्षण अधिनियम संबंधी संविधान संशोधन विधेयक का समर्थन करने की अपील की।

Parliament Special Session: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पर बोलते हुए विपक्ष पर जमकर तंज कसा। उन्होंने कहा कि अगर इसका विरोध करेंगे तो मुझे राजनीतिक लाभ होगा, लेकिन आप अगर साथ देंगे तो सभी को इसका फायदा मिलेगा।

PM Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में किया संबोधित

पीएम मोदी ने कहा कि अगर हम सब साथ आ जाते हैं, तो इतिहास गवाह है, ये किसी एक के राजनीतिक पक्ष में नहीं जाएगा। ये देश के लोकतंत्र के पक्ष में जाएगा, देश की सामूहिक निर्णय शक्ति के पक्ष में जाएगा और हम सब उस यश के हकदार होंगे। न ट्रेजरी बैंक उसका हकदार होगा और न ही मोदी उसका हकदार होगा। इसलिए जिस किसी को भी इससे राजनीति की बू आ रही है, वो पिछले 30 साल के खुद के परिणामों को देख लें। फायदा उनका भी इसी में है। जो नुकसान हो रहा है उससे बच जाआगे। इसलिए इसे राजनीतिक रंग देने की जरूरत नहीं है।

End of Feed