Apple AirTag का इस्तेमाल कर महिला की कर रहा था जासूसी, देश में इस तरह का पहला मामला, FIR दर्ज

  • Authored by: प्रांजुल श्रीवास्तव
  • Updated Sep 2, 2023, 04:47 PM IST

Apple AirTag: महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि मई में पहली बार उसे अपने आईफोन 13 प्रो मैक्स पर एक अलर्ट मैसेज मिला था, जिसमें लिखा था कि 'एयरटैग आपका पीछा कर करा है।' इसके कुछ दिनों बाद, जब वह घर से अपने ऑफिस जा रही थी, उसी तरह का एक मैसेज उसे फिर से प्राप्त हुआ।

Apple AirTag: Apple के एयरटैग का इस्तेमाल कर महिला की जासूसी करने का देश में पहला मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, एक व्यक्ति ब्लूटूथ डिवाइस एयरटैग की मदद से महिला का पीछा कर रहा था और उसकी हर गतिविध पर नजर रख रहा था, जिसके बाद अहमदाबाद साइबर सेल ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

AirTag

एयरटैग

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी महिला का पूर्व साथी है, महिला का आरोप है कि एयरटैग का इस्तेमाल कर आरोपी ने महिला की लोकेशन और फोन कॉल को रिकॉर्ड किया। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 354 डी (पीछा करना) और सूचना और प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 66 ई (शारीरिक गोपनीयता का उल्लंघन) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

End of Feed