'मेरा सिर भी कलम कर दिया जाए तब भी मैं ममता...', भाजपा में शामिल होने पर बोले अभिषेक बनर्जी

Bengal Politics: तृणमूल कांग्रेस से सांसद और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने गुरुवार को पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी के साथ कथित 'मतभेद' की खबरों को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि जो लोग कह रहे हैं कि मैं भाजपा में शामिल हो रहा हूं, मैं आपको बता दूं कि अगर मेरा सिर भी कलम कर दिया जाए तब भी मैं मरते दम तक 'ममता बनर्जी जिंदाबाद' का नारा ही लगाऊंगा।

Bengal Politics: तृणमूल कांग्रेस से सांसद और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने गुरुवार को पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी के साथ कथित 'मतभेद' की खबरों को खारिज करते हुए कहा कि वह पार्टी के एक ''निष्ठावान सिपाही'' बने रहेंगे तथा पार्टी प्रमुख को अपना नेता मानते हैं।

abhishek banerjee

तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी (फोटो साभार: @abhishekaitc)

यहां नेताजी इनडोर स्टेडियम में तृणमूल कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक में पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं और नेताओं को संबोधित करते हुए अभिषेक ने दावा किया कि जब भी चुनाव नजदीक आता है तो विपक्ष आदतन इस तरह की ''अफवाहें'' फैलाने का सहारा लेता है।

End of Feed