'हम किसी से डरने वाले नहीं', खरगे बोले- बाबासाहेब के सम्मान के लिए आखिरी दम तक लड़ेंगे

CWC Meeting: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर के कथित अपमान के मुद्दे को लेकर गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर फिर निशाना साधा और कहा कि गृह मंत्री के बचाव में प्रधानमंत्री ने बयान जारी किया। राहुल गांधी पर झूठा मामला दर्ज करा दिया। ये है आज के हुक्मरान का संविधान और उसके निर्माता के प्रति नज़रिया। परन्तु हम किसी से डरनेवाले नहीं हैं ना ही झुकने वाले हैं।

CWC Meeting: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर के कथित अपमान के मुद्दे को लेकर गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) और गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) पर फिर निशाना साधा और कहा कि उनकी पार्टी महात्मा गांधी, पंडित जवाहरलाल नेहरू की विचारधारा तथा बाबासाहेब के सम्मान के लिए आखिरी दम तक लड़ेगी।

mallikarjun kharge

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (फोटो साभार: https://x.com/INCIndia)

उन्होंने कांग्रेस कार्य समिति (CWC) की बैठक में यह भी कहा कि चुनावी प्रक्रिया में लोगों का विश्वास धीरे-धीरे कम होता जा रहा है, क्योंकि निर्वाचन आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठने लगे हैं।

End of Feed