पंजाब में 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं। यहां आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस ने सत्ता छिनी थी। अब कांग्रेस पंजाब में आप से बदला लेकर सत्ता में वापसी की कोशिशों में है। यही कारण है कि कांग्रेस विधानसभा चुनाव से 2 साल पहले ही जमीन पर एक्टिव नजर आ रही है। राज्य में जीत के लिए कांग्रेस ने एक नया दांव चलने की कोशिश की। पंजाब से राज्य में देश की सबसे पुरानी पार्टी अगले चुनाव में नए चेहरों पर दांव लगा सकता है। जिसमें युवा कांग्रेस के नेताओं को ज्यादा जगह मिल सकती है।
पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने चेहरों पर लगाएगी दांव (फाइल फोटो)
ये भी पढ़ें- कांग्रेस में लौटेगा जिलाध्यक्षों का दौर, सत्ता में वापसी के लिए राहुल गांधी का फॉर्मूला; लिए 3 बड़े फैसले!
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष ने बताई रणनीति
कांग्रेस की पंजाब इकाई के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने कहा कि राज्य में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी कम से कम 60-70 नये चेहरों पर दांव लगाएगी। वडिंग ने पंजाब युवा कांग्रेस की राज्य कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘पंजाब कांग्रेस 2027 के विधानसभा चुनाव में विधायक के रूप में राज्य का प्रतिनिधित्व करने के लिए कम से कम 60-70 नये चेहरों को मौका देने के लिए दृढ़ है। यह हमारे राजनीतिक नेतृत्व को पुनर्जीवित करने तथा यह सुनिश्चित करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम होगा कि पंजाब के लोगों की आकांक्षाओं का प्रतिनिधित्व ऐसे नेताओं द्वारा किया जाए जो गतिशील, प्रतिबद्ध तथा राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप हों।’’
युवा कांग्रेस को लगा सकती है कांग्रेस दांव
उन्होंने कहा कि ये नये चेहरे न केवल बदलाव के प्रतीक होंगे बल्कि युवाओं और पंजाब के आम लोगों के विश्वास और उम्मीदों पर भी खरे उतरेंगे।वडिंग ने युवा कांग्रेस के सदस्यों से इस अवसर का अटूट प्रतिबद्धता के साथ लाभ उठाने का आग्रह किया तथा इस बात पर जोर दिया कि उनके प्रयास भविष्य में अधिक मजबूत, अधिक समावेशी और एकजुट पंजाब की नींव रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। कांग्रेस की ओर से जारी एक बयान में वडिंग के हवाले से कहा गया कि यह आपके लिए खुद को साबित करने और पंजाब के लोगों को यह दिखाने का मौका है कि हम वास्तविक और सार्थक बदलाव लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
