दिल्ली होटल अग्निकांड: कैसे मौत का कुआं बना मालवीय नगर का 'Flourish Stay'? पीड़ितों के अंदर फंसे रहने की 5 खौफनाक वजहें

Flourish Stay Hotel Fire Incident: दिल्ली पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए होटल के मालिक लवकेश बजाज को गिरफ्तार कर लिया है। अब साकेट कोर्ट ने बजाज को चार दिन की रिमांड पर भेज दिया है।

Delhi Malviya Nagar Hotel Fire: दिल्ली के मालवीय नगर के हौज रानी इलाके में बुधवार सुबह करीब 8.40 बजे 'फ्लरिश स्टे' (Flourish Stay) बेड-एंड-ब्रेकफास्ट होटल में लगी आग ने 21 मासूम जिंदगियों को छीन लिया। शुरुआती जांच में पता चला है कि यह महज एक हादसा नहीं, बल्कि नियमों की धज्जियां उड़ाकर खड़ी की गई 'मौत की इमारत' थी। पूरी तरह सील बंद खिड़कियां, डिजिटल लॉक और केवल एक ही निकास द्वार होने के कारण यह 5 मंजिला इमारत एक गैस चैंबर में तब्दील हो गई थी, जिससे लोग चाहकर भी बाहर नहीं भाग सके।

दिल्ली होटल अग्निकांड: कैसे मौत का कुआं बना मालवीय नगर का 'Flourish Stay'? पीड़ितों के अंदर फंसे रहने की 5 खौफनाक वजहें

दिल्ली होटल अग्निकांड: कैसे मौत का कुआं बना मालवीय नगर का 'Flourish Stay'? पीड़ितों के अंदर फंसे रहने की 5 खौफनाक वजहें

खौफनाक हादसे को लेकर 5 सबसे बड़े खुलासे

1. 6 कमरों की इजाजत थी, अवैध रूप से बना दिए 26 कमरे

इस होटल के पास दिल्ली सरकार की 'बेड एंड ब्रेकफास्ट' (B&B) योजना के तहत केवल 6 कमरों को संचालित करने का लाइसेंस था। लेकिन लालच में आकर मालिक ने बेसमेंट और छत को मिलाकर पूरी इमारत में 26 कमरे बना दिए थे। नियमों के मुताबिक, इस पूरी इमारत का न तो कोई स्वीकृत बिल्डिंग प्लान था और न ही इसके पास दमकल विभाग का फायर सेफ्टी नो-ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) था।

End of Feed