कौन थीं राजमाता विजयाराज कुमारी, निधन से पूरे मेवाड़ और राजस्थान अंचल में शोक की लहर, शिक्षा क्षेत्र में जलाई थी अलख

राजमाता विजयराज कुमारी का जन्म गुजरात के कच्छ के पूर्व राजपरिवार में हुआ था। वे कच्छ के महाराज फतेह सिंहजी की छोटी बेटी और महाराव की पौत्री थीं।

Rajmata Vijayraj Kumari Passes Away: उदयपुर के पूर्व मेवाड़ राजपरिवार की राजमाता विजयराज कुमारी मेवाड़ का 83 वर्ष की आयु में सोमवार (14 सितंबर 2026) देर रात लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके निधन से पूरे मेवाड़ और राजस्थान अंचल में शोक की लहर दौड़ गई है। मंगलवार सुबह शहर के ऐतिहासिक शंभू निवास पैलेस से उनकी अंतिम यात्रा निकली और आयड़ स्थित शाही श्मशान स्थल 'महासतियाजी' में पारंपरिक राजकीय सम्मान (गार्ड ऑफ ऑनर) और वैदिक रीति-रिवाजों के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।

Rajmata Vijayaraje

कौन थीं राजमाता विजयराज कुमारी?

कच्छ राजपरिवार में जन्म और मेवाड़ की बहू

राजमाता विजयराज कुमारी का जन्म गुजरात के कच्छ के पूर्व राजपरिवार में हुआ था। वे कच्छ के महाराज फतेह सिंहजी की छोटी बेटी और महाराव की पौत्री थीं। 1972 में उनका विवाह मेवाड़ राजपरिवार के स्वर्गीय अरविंद सिंह मेवाड़ से हुआ था। (मार्च 2025 में उनके पति का निधन हुआ था)। वे प्रसिद्ध समाजसेवी व शिक्षाविद् डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ की माताजी थीं।

End of Feed