कौन हैं रामपाल कश्यप, जिन्हें पीएम मोदी ने 'डांटकर' खुद अपने हाथों से पहनाया जूता; देखिए वीडियो

रामपाल कश्यप ने एक कसम खाई थी कि जब तक नरेंद्र मोदी पीएम नहीं बन जाते वो जूते नहीं पहनेंगे। यही नहीं जूते भी वो तब पहनेंगे जब पीएम मोदी से मिलेंगे। इस कसम के 14 साल हो चुके हैं। आज जब पीएम मोदी हरियाणा पहुंचे तब उनकी मुलाकात रामपाल कश्यप से हुई।

पीएम मोदी आज हरियाणा के दौरे पर थे। यहां जब रामपाल कश्यप उनसे मिलने पहुंचे तो खुद पीएम मोदी चौंक गए। पीएम रामपाल कश्यप की कहानी जानने के बाद हैरान दिखे। इस दौरान पीएम मोदी ने रामपाल कश्यप को हल्की सी डांट भी पिलाई। पीएम मोदी ने रामपाल कश्यप को खुद अपने हाथों से जूते भी पहनाए। इसका वीडियो भी सामने आया है। जिसके बाद लोग यह जानने को उत्सुक हैं कि आखिर ये रामपाल कश्यप हैं कौन, जिन्हें पीएम मोदी अपने हाथों से जूते पहना रहे हैं।

End of Feed