एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन बने नए नेवी चीफ, संभाला पदभार, जानिए किन चीजों में है महारत

वाइस एडमिरल स्वामीनाथन न केवल एक युद्धक रणनीतिकार हैं, बल्कि शिक्षा के क्षेत्र में भी उनका रिकॉर्ड शानदार है। वे नेशनल डिफेंस एकेडमी (NDA) के पूर्व छात्र हैं।

Vice Admiral Krishna Swaminathan: एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन ने रविवार को भारत के नए नौसेना प्रमुख का पदभार संभाला। एडमिरल स्वामीनाथन ने यह पदभार ऐसे समय में संभाला है जब क्षेत्रीय समुद्री सुरक्षा परिदृश्य तेजी से बदल रहा है। एडमिरल स्वामीनाथन ने एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी का स्थान लिया, जो सेवानिवृत्त हो गए हैं। एडमिरल स्वामीनाथन इससे पहले पश्चिमी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ के रूप में कार्यरत थे।

Admiral Swaminathan

एडमिरल स्वामीनाथन

उन्होंने पत्रकारों से कहा, भारतीय नौसेना देश के हितों की रक्षा के लिए हर समय सतर्क है और वह ऐसे क्षेत्रीय सुरक्षा वातावरण में सक्रिय रूप से तैनात है, जो लगातार चुनौतीपूर्ण, जटिल, अप्रत्याशित और अनिश्चित बना हुआ है। मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना होगी कि भारतीय नौसेना उच्चतम स्तर की परिचालन तत्परता और युद्धक क्षमता बनाए रखे, ताकि वह देश की सुरक्षा और आर्थिक हितों की प्रभावी ढंग से रक्षा कर सके।

End of Feed