कौन है सुखवीर सिंह बादल पर हमला करने वाला, शिअद नेता ने इस शख्स पर लगाया आरोप

Sukhbir Singh Badal: आरोपी की पहचान नरेन सिंह चौरा के रूप में हुई है। उसने जैसे ही गोली चलाई, वहां मौजूद लोगों ने उस पर काबू पा लिया। लोगों ने चौरा को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। वहीं, बादल ने अपने ऊपर हमले के लिए कांग्रेस नेता सुखजिंदर सिंह रंधावा पर आरोप लगाया है।

Sukhbir Singh Badal: कौन है सुखवीर सिंह बादल पर हमला करने वाला, शिअद नेता ने इस शख्स पर लगाया आरोप अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में बुधवार सुबह सेवा कर रहे शिरोमणि अकाली दल (SAD) के नेता सुखबीर सिंह बादल पर जानलेवा हमला हुआ। स्वर्ण मंदिर के प्रवेश द्वार पर बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) के एक पूर्व आतंकी ने शिअद नेता पर गोली चला दी। हालांकि, वह इस हमले में बाल-बाल बच गए। आरोपी की पहचान नरेन सिंह चौरा के रूप में हुई है। उसने जैसे ही गोली चलाई, वहां मौजूद लोगों ने उस पर काबू पा लिया। लोगों ने चौरा को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। वहीं, बादल ने अपने ऊपर हमले के लिए कांग्रेस नेता सुखजिंदर सिंह रंधावा पर आरोप लगाया है। हालांकि, रंधावा ने कहा कि 'मैंने आज तक चौड़ा की शक्ल भी नहीं देखी, मामले की जांच हो।'

golden temple

स्वर्ण मंदिर में सुखबीर सिंह बादल पर बुधवार को हमला हुआ।

सरकार की 100 फीसदी नाकामी है-पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष

इस घटना पर पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वैरिंग ने कहा कि 'मेरी राय में यह बहुत गलत है। ऐसी घटना नहीं होनी चाहिए थी। सुखबीर सिंह पर गोली चलना सरकार की 100 फीसदी नाकामी है। यह घटना बताती है कि पंजाब में कानून और व्यवस्था की हालत क्या हो गई है। गोली चलाने वाले को कठोर सजा मिलनी चाहिए। मैं इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा करता हूं। यही नहीं, इस घटना के लिए एसीपी को भी निलंबित किया जाना चाहिए। यह घटना कैसे हुई और इसके लिए जिम्मेदार कौन है, इसकी जांच होनी चाहिए।'

End of Feed