कौन हैं मराठा समुदाय का चेहरा बने मनोज जरांगे? आंदोलन के लिए बेच दी अपनी 2 एकड़ जमीन

  • Written by: आलोक कुमार राव
  • Updated Nov 2, 2023, 12:08 PM IST

Who is Manoj Jarange Patil : मनोज जरांगे मूल रूप से महाराष्ट्र के बीड जिले के रहने वाले हैं। वह किसान परिवार से आते हैं और 12वीं तक पढ़े-लिखे हैं। जरांगे करीब 15 वर्षों से मराठा आरक्षण आंदोलन से जुड़े हैं। वह बाद में जालना जिले के अंबाद में रहने लगे और वहीं से आंदोलन चलाने लगे।

Manoj Jarange Patil : महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण की मांग एक बार फिर तेज हो गई है। आरक्षण की मांग को लेकर मराठा समुदाय राज्य भर में सड़कों पर है और विरोध-प्रदर्शन कर रहा है। कई जगहों पर ये प्रदर्शन हिंसक हुए हैं। आरक्षण की मांग और आंदोलन जोर पकड़ रहा है। इन सबके बीच मनोज जरांगे पाटील मराठा आंदोलन का चेहरा बनकर उभरे हैं। इस आंदोलन का वह नेतृत्व कर रहे हैं। जरांगे ने सर्वदलीय प्रस्ताव को ठुकरा दिया है और अब पानी भी छोड़ दिया है। जाहिर है कि जरांगे की तबीयत मराठा आंदोलन को नई धार दे सकती है। राज्य में प्रदर्शन हिंसक और उग्र हो सकते हैं। ऐसे में कानून-व्यवस्था को लेकर महाराष्ट्र सरकार सतर्क है। जरांगे की भूख हड़ताल ने महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल मचा दी है। महाराष्ट की सियासत में मराठा वोटों की अहमियत देखते हुए कोई भी राजनीतिक दल इस समुदाय की मांगों की अनदेखी नहीं कर सकता और न ही इन्हें हल्के में ले सकता है।

Manoj Jarange

महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण की मांग फिर तेज हुई।

कौन हैं मनोज जरांगे?

मराठा आंदोलन की मांग को लेकर गत एक सितंबर को जालना में प्रदर्शन हुआ था। इस प्रदर्शन के दौरान मराठा आंदोलनकारियों एवं पुलिस के साथ झड़प हुई। इस प्रदर्शन के बाद मनोज जरांगे सुर्खियों में आए। उन्होंने इस प्रदर्शन का नेतृत्व किया था। दरअसल, राज्य सरकार द्वारा मराठा समुदाय को दिया गया आरक्षण सुप्रीम कोर्ट में खारिज हो जाने के बाद जरांगे अपने साथियों के साथ भूख हड़ताल पर बैठे थे। जरांगे मूल रूप से महाराष्ट्र के बीड जिले के रहने वाले हैं। वह किसान परिवार से आते हैं और 12वीं तक पढ़े-लिखे हैं। जरांगे करीब 15 वर्षों से मराठा आरक्षण आंदोलन से जुड़े हैं। वह बाद में जालना जिले के अंबाद में रहने लगे और वहीं से आंदोलन चलाने लगे। मराठा आंदोलन को लंबे समय से एक चेहरे की तलाश थी जिसकी खोज जरांगे के रूप में पूरी हुई।

End of Feed