कौन हैं कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके? भारत में क्या है CJP का प्लान और एजेंडा

करीब 30 साल के अभिजीत दीपके (Abhijeet Dipke) ने पुणे से पत्रकारिता में स्नातक किया है। अब यह बोस्टन यूनिवर्सिटी से पब्लिक रिलेशन में मास्टर की पढ़ाई कर रहे हैं। रिपोर्टों की मानें तो दीपके साल 2020 से 2023 तक आम आदमी पार्टी (AAP) से जुड़े रहे और उसके साथ वॉलिंटियर के रूप में काम किया।

Who is Abhijeet Dipke : अभिजीत दीपके और उनकी कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की इन दिनों खूब चर्चा हो रही है। दीपके और उनका सीजेपी सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। दीपके ने व्यंग्यात्मक राजनीतिक आंदोलन 'कॉकरोच जनता पार्टी' (Cockroch Janata Party) की शुरुआत करके इंटरनेट पर हलचल मचाई है। भारत के प्रधान न्यायाधीश के 'परजीवी' और 'कॉकरोच' वाले बयान पर विवाद होने के बाद दीपके ने ऑनलाइन CJP का अपना अभियान शुरू किया। देखते ही देखते सोशल मीडिया X पर लाखों की संख्या में इसके फॉलोअर्स हो गए। बाद में NEET पेपर लीक को लेकर सीजेपी सरकार पर हमलावर है और वह शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रही है। सीजेपी छह जून को जंतर-मंतर (Jantar Mantar) पर पर प्रदर्शन करने जा रही है। उसके इस प्रदर्शन पर राजनीतिक बयानबाजी भी हो रही है। पर्यावरणविद सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk) भी सीजेपी के प्रदर्शन का समर्थन किया है। भारत के कुछ विपक्षी दलों का समर्थन भी दीपके भी मिला हुआ है।

Cockroach Janta Party

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके।

कौन हैं अभिजीत दीपके

करीब 30 साल के अभिजीत दीपके ने पुणे से पत्रकारिता में स्नातक किया है। अब यह बोस्टन यूनिवर्सिटी से पब्लिक रिलेशन में मास्टर की पढ़ाई कर रहे हैं। रिपोर्टों की मानें तो दीपके साल 2020 से 2023 तक आम आदमी पार्टी (AAP) से जुड़े रहे और उसके साथ वॉलिंटियर के रूप में काम किया। 2020 के दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान इन्होंने AAP के लिए मीम बनाया। इन मीम्स में विरोधी दलों को निशाना बनाया गया।

End of Feed