Padma Awards 2024 Winners List: भारत सरकार ने पद्म पुरस्कार 2024 के विजेताओं की घोषणा कर दी है। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर हर वर्ष पद्म पुरस्कारों के विजेताओं की घोषणा की जाती है। इस बार कई महान हस्तियों को पद्म श्री पुरस्कार देने का ऐलान कर दिया गया है। इनमें से एक हैं भीलवाड़ा के बहरूपिया बाबा- जानकीलाल।
भीलवाड़ा के 'बहरूपिया बाबा' को पद्म श्री।
भीलवाड़ा के बहरूपिया बाबा को पद्म श्री
भीलवाड़ा के बहरूपिया कलाकार, जानकीलाल लुप्त होती कला शैली में महारत हासिल कर रहे हैं और 6 दशकों से अधिक समय से वैश्विक दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर रहे हैं। जानकीलाल भीलवाड़ा के बहरूपिया बाबा के नाम से मशहूर है। उन्हें कला (रंगमंच - लोक - राजस्थानी) क्षेत्र में सम्मान दिया गया है।
स्थानीय कला को बढ़ावा देने का उठाया बीड़ा
3 पीढ़ियों की विरासत को आगे बढ़ाते हुए- पौराणिक कथाओं, लोककथाओं और पारंपरिक कहानियों से जटिल रूप से कई पात्रों का निर्माण किया गया। उन्होंने राजस्थान के मेवाड़ क्षेत्र में इस स्थानीय कला को बढ़ावा देने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया।
राजस्थान से ताल्लुक रखने वाले जानकीलाल 81 वर्ष के हैं। वित्तीय कठिनाई और सीमित संस्थागत समर्थन का सामना करने के बावजूद, उन्होंने अपनी कला के प्रति अपना जुनून और प्रतिबद्धता जारी रखा।
34 महारथियों को मिला पद्म श्री पुरस्कार
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सरकार की ओर से उन 34 व्यक्तियों को पद्मश्री दिया गया है। जिनका नाम उत्कृष्ण काम के बाद भी अभी तक गुमनाम था। पद्म पुरस्कारों को तीन श्रेणियों में विभाजित किया गया है - पद्म भूषण, पद्म विभूषण और पद्मश्री। पद्म विभूषण पुरस्कार असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए दिया जाता है; पद्म भूषण उच्च क्रम की विशिष्ट सेवा के लिए है और पद्म श्री पुरस्कार विशिष्ट सेवा के लिए दिया जाता है।
