कहां है जेड-मोड़ सुरंग, जिसका आज पीएम मोदी ने किया है उद्घाटन, जानें किसे होगा फायदा

पीएम मोदी ने सोमवार को जम्मू-कश्मीर के सोनमर्ग इलाके में रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण 6.5 किलोमीटर लंबी जेड-मोड़ सुरंग का उद्घाटन किया। जिससे इस पर्यटक स्थल तक पूरे साल पहुंचना सुलभ हो जाएगा। रणनीतिक रूप से भी यह सुरंग भारत के लिए काफी महत्वपूर्ण है।

KEY HIGHLIGHTS
  • जम्मू कश्मीर में जेड-मोड़ सुरंग का उद्घाटन
  • पीएम मोदी ने किया जेड-मोड़ सुरंग का उद्घाटन
  • श्रीनगर और सोनमर्ग के बीच यात्रा होगी सुगम

देश ने विकास में एक और नींव का पत्थर हासिल कर लिया है। वर्षों से बन रहे जेड-मोड़ सुरंग का आज पीएम मोदी ने उद्घाटन कर दिया है। इसकी नींव कभी कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 2012 में रखी थी, लेकिन तब से इस परियोजना में अड़चनें ही अड़चनें आ रहीं थीं। इस सुरंग के निर्माण को रोकने के लिए आतंकी भी हमला कर चुके थे। आइए जानते हैं जेड-मोड़ सुरंग की पूरी कहानी

End of Feed