हिंदुस्तान को हिंदू राष्ट्र बनाने को लेकर चल रहे सियासी विवाद के बीच भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की सांसद साध्वी प्रज्ञा की बड़ी टिप्पणी आई है। उन्होंने कहा है कि सनातन ही हिंदू राष्ट्र का धर्म है और सनातन बोर्ड बनना चाहिए। उन्होंने इसके अलावा यह भी साफ-साफ कहा है कि भारत हिंदू राष्ट्र बनकर रहेगा।
बकौल बीजेपी सांसद, "सनातन बोर्ड होना ही चाहिए। वक्फ बोर्ड है...पहले से बना दिया गया है। भाई, सनातन का तो सबकुछ है। इसका तो पहले से ही होना चाहिए। विलंब है, मगर हो जाएगा। मेरा काम है मैं अपना करूंगी।"
उन्होंने पत्रकारों से आगे दावा किया- मैं सनातन धर्म के लिए जीती हूं और इसी के लिए मरती हूं। सनातन धर्म राष्ट्र धर्म है। राम राष्ट्र हैं, राष्ट्र राम हैं और इसलिए सनातन धर्म में ही सब कुछ है। यह हमारा देश हिंदू राष्ट्र बनकर रहेगा।
