What is White Paper: क्या होता है 'श्वेत पत्र', संसद में इसे क्यों लाने जा रही मोदी सरकार?

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 8, 2024, 05:00 PM IST

What is White Paper(Shwet patra kya hai): 'श्वेत पत्र' का उपयोग सरकारी नीतियों और कानून को प्रस्तुत करने और जनता की राय का आकलन करने की एक विधि के रूप में भी किया जाता है। इस रिपोर्ट को अक्सर सफेद आवरण में पेश किया जाता है। बताया जा रहा है कि इसके जवाब में कांग्रेस 'ब्लैक पेपर' ला सकती है।

What is White Paper: संसद का बजट सत्र चल रहा है। इस बजट सत्र की अवधि को एक दिन के लिए 10 फरवरी तक बढ़ाया गया है। माना जा रहा है कि सरकार इस दिन 'श्वेत पत्र' (White Paper) लाएगी। इस श्वेत पत्र में 2014 से पहले और बाद में भारतीय अर्थव्यवस्था की तुलना करते हुए 'श्वेत पत्र' पेश किया जाएगा। गत एक फरवरी को पेश अंतरिम बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर भाजपा की अगुवाई वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार के 10 साल और कांग्रेस की अगुवाई वाली यूपीए सरकार के 10 वर्षों की तुलना करते हुए एक 'श्वेत पत्र' लेकर आएगी।

White Paper

अर्थव्यवस्था में प्रदर्शन पर 'श्वेत पत्र' पेश करने जा रही मोदी सरकार।

क्या होता है 'श्वेत पत्र'(What is White Paper)

इसमें सरकार की ओर से आंकड़े और तथ्यों पर आधारित रिपोर्ट पेश की जाती है। ये सरकार की ओर से जारी लिखित स्पष्टीकरण होता है। 'श्वेत पत्र' अत्ंयत संवेदनशील और पूर्ण सत्य पर आधारित होता है। इसमें किसी भी तरह के भ्रामक तथ्य नहीं दिए जा सकते। 'श्वेत पत्र' का उपयोग सरकारी नीतियों और कानून को प्रस्तुत करने और जनता की राय का आकलन करने की एक विधि के रूप में भी किया जाता है। इस रिपोर्ट को अक्सर सफेद आवरण में पेश किया जाता है।

श्वेत पत्र क्यों लाने जा रही मोदी सरकार

अंतरिम बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री ने अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर यूपीए सरकार की नाकामी का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि 2014 में भारतीय अर्थव्यवस्था की हालत काफी खराब थी। उन्होंने यूपीए सरकार के 'नीतिगत अनिर्णयों' के चलते भारतीय अर्थव्यवस्था को हुए नुकसान का हवाला दिया। साथ ही यूपीए के आर्थिक कुप्रबंधन का जिक्र किया। वित्त मंत्री ने कहा कि 2013 में हमारी अर्थव्यवस्था दुनिया की पांच सबसे 'नाजुक' अर्थव्यवस्था में से एक थी।

End of Feed