TMC Protest: बंगाल में आर-पार! धरने के लिए पहुंची ममता बनर्जी, बागियों ने बनाई दूरी, सिर्फ 6 विधायक पहुंचे

TMC Protest: पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस का धरना प्रदर्शन शुरू हो गया। टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) धरने को संबोधित कर रही हैं।

TMC Protest: पश्चिम बंगाल में टीएमसी आर-पार के मूड में दिख रही है। सत्ता से बाहर होने के कुछ समय बाद ही आज ममता बनर्जी सड़क पर उतरने आई। कोलकाता में टीएमसी आज धरना प्रदर्शन कर रही। यहां कार्यकर्ताओं की भीड़ तो दिखी, लेकिन विधायक कम ही पहुंचे हैं। बागी विधायकों ने दूरी बनाए रखी है। रिपोर्ट्स के अनुसार अभी तक 6 विधायक धरना स्थल पर पहुंचे हैं।

Bengal tmc protest

धरने के लिए निकली ममता बनर्जी

टीएमसी का धरना प्रदर्शन क्यों?

तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने कहा कि पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं पर कथित हमलों तथा रेहड़ी-पटरी वालों को हटाने संबंधी रेलवे के अभियान के खिलाफ प्रस्तावित धरने को पुलिस की अनुमति नहीं मिलने के बावजूद उनकी पार्टी इस पर आगे बढ़ेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि आम लोग और छोटे व्यापारी भय में जी रहे हैं, जबकि रेहड़ी-पटरी वालों को उपयुक्त पुनर्वास योजना के बिना हटाया जा रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि सत्तारूढ़ भाजपा उनकी पार्टी (तृणमूल कांग्रेस) के विधायकों को अपने पाले में करने के लिए ’’धन-बल’’ का इस्तेमाल कर रही है।

End of Feed