ममता के मंत्री ज्योतिप्रिय मलिक गिरफ्तार, जानें क्या है राशन वितरण में भ्रष्टाचार का मामला

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 27, 2023, 06:59 AM IST

Jyotipriya Mallick Arrested: ईडी ने पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री ज्योतिप्रिय मलिक को गिरफ्तार कर लिया है। मंत्री ने अपनी गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया देते हुए ये कहा है कि वो एक गंभीर साजिश का शिकार हुए हैं। एक दिन तक चली छापेमारी के बाद राशन वितरण में भ्रष्टाचार के कथित मामले में उनकी गिरफ्तारी हुई।

West Bengal News: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री ज्योतिप्रिय मलिक को गिरफ्तार कर लिया है। एक दिन तक चली छापेमारी के बाद राशन वितरण में भ्रष्टाचार के कथित मामले में उनकी गिरफ्तारी हो गई है। मंत्री ने अपनी गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया देते हुए ये कहा है कि वो एक गंभीर साजिश का शिकार हुए हैं। ममता बनर्जी ने ईडी की कार्रवाई को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा और कहा कि ये भाजपा द्वारा गंदा सियासी खेल खेला जा रहा है।

West Bengal minister Jyotipriya Mallick arrested

बंगाल सरकार में मंत्री ज्योतिप्रिय मलिक को गिरफ्तार।

राशन वितरण में भ्रष्टाचार के कथित मामले में गिरफ्तार

कोलकाता में ED ने पश्चिम बंगाल के मंत्री ज्योतिप्रिय मलिक को राशन वितरण में भ्रष्टाचार के कथित मामले में गिरफ्तार किया। ममता बनर्जी की सरकार में मंत्री ज्योतिप्रिय मलिक के परिसरों पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छापेमारी के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दें, ईडी ने बृहस्पतिवार तड़के छापेमारी शुरू की थी।

End of Feed