West Bengal Assembly Election 2026: रैली में फिसली सीएम योगी की जुबान, TMC ने बनाया मुद्दा; जानें क्या बोल गए

पश्चिम बंगाल के चुनावी माहौल में एक बयान को लेकर नया मुद्दा खड़ा हो गया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की एक रैली के दौरान हुई कथित गलती अब विपक्ष के निशाने पर आ गई है। ऐसे में आइए जानें क्या है पूरा मामला?

West Bengal Assembly Election 2026: चुनावी सरगर्मी के बीच एक बार फिर पश्चिम बंगाल में सियासी माहौल गरमा गया है। दरअसल, चुनाव प्रचार के दौरान जब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक रैली को संबोधित कर रहे थे तो उनसे एक चूक हो गई। जिसे अब विपक्ष खासतौर पर टीएमसी ने राजनीतिक मुद्दा बना दिया है। टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा और सागरिका घोष ने योगी आदित्यनाथ पर जमकर निशाना साधते हुए उन्हें उनकी भूल याद दिलाई।

CM Yogi in West Bengal (Photo: ANI)

चुनावी रैली के दौरान सीएम योगी (फोटो: ANI)

सीएम योगी आदित्यनाथ का वायरल हो रहा वीडियो

दरअसल, सोशल मीडिया पर योगी आदित्यनाथ का चुनावी रैली को संबोधित करते हुए एक वीडियो टीएमसी सांसदों द्वारा शेयर किया जा रहा है, जिसमें योगी कहते दिख रहे हैं, "स्वामी विवेकानंद कहा करते थे तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा। "यहां नेता जी सुभाष चंद्र बोस की जगह स्वामी विवेकानंद का नाम लिए जाने पर विपक्ष ने इसका मुद्दा बना दिया।

End of Feed