पूरे उत्तर भारत में प्रचंड शीतलहर, कश्मीर से यूपी तक ठंड का कहर, जानिए देशभर के मौसम का हाल

उत्तर प्रदेश के बड़े हिस्से में अधिकतम तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस से अधिक की गिरावट देखी गई। राजस्थान के कुछ हिस्सों के साथ ही पड़ोसी राज्यों हरियाणा और पंजाब में भी कड़ाके की ठंड जारी है।

North India Weather Updates: नए साल के आगाज के साथ ही पूरा उत्तर भारत प्रचंड शीतलहर की चपेट में है। पहाड़ी राज्यों मे बर्फबारी हो रही है तो मैदानी इलाकों में ठंडी हवाओं और गिरते तापमान ने गलन बढ़ा दी है। कश्मीर में शीतलहर और तेज हो गई और मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में घाटी में हल्की से मध्यम बर्फबारी का पूर्वानुमान व्यक्त किया वहीं उत्तर प्रदेश के बड़े हिस्से में अधिकतम तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस से अधिक की गिरावट देखी गई। राजस्थान के कुछ हिस्सों के साथ ही पड़ोसी राज्यों हरियाणा और पंजाब में भी कड़ाके की ठंड जारी है।

cold weather

उत्तर भारत में शीतलहर

कश्मीर में ठंड का असर

मौसम विभाग ने बताया कि उत्तरी कश्मीर में स्कीइंग के लिए मशहूर पर्यटक स्थल गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 11.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण कश्मीर में वार्षिक अमरनाथ यात्रा के लिए आधार शिविर पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 8.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। श्रीनगर में रात के समय तापमान शून्य से 3.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जो पिछली रात से दो डिग्री सेल्सियस कम है। मौसम विभाग ने बताया कि कश्मीर के प्रवेश द्वार काजीगुंड और पंपोर शहर के कोनीबल में न्यूनतम तापमान शून्य से 7.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

End of Feed