Weather Update: उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, 3 जिलों खतरा सबसे ज्यादा, 25 अगस्त तक रहें सावधान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 19, 2023, 04:47 PM IST

Uttarakhand Weather Update : उत्तराखंड में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने कहा कि 25 अगस्त तक भारी बारिश होगी। तीन जिले देहरादून, नैनीताल, बागेश्वर में भारी बारिश की संभावना है।

Uttarakhand Weather Update : मौसम विभाग ने एक बार फिर से उत्तराखंड में आफत की भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने मौसम का पूर्वानुमान जारी करते हुए रविवार से प्रदेशभर में भारी बारिश का अनुमान जताया है। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह का कहना है कि रविवार को प्रदेश के तीन जिलों देहरादून, नैनीताल, बागेश्वर में भारी बारिश की संभावना है। इसके बाद 21,22,23,24 और 25 अगस्त को प्रदेशभर के अधिकांश जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट है। जबकि 26 अगस्त से भारी बारिश से राहत मिलने की उम्मीद है।

Uttarakhand Weather Update

उत्तराखंड में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट

उधर उत्तराखंड में चमोली और नंदप्रयाग के बीच पुरसाड़ी गांव के समीप ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग का करीब 50 मीटर हिस्सा एक बार फिर भूधंसाव की चपेट में आ गया है। पुलिस ने बताया कि इससे राष्ट्रीय राजमार्ग की घाटी की तरफ वाली साइड अलकनंदा नदी की ओर धंसने लगी है, जिसके कारण यातायात को पहाड़ की ओर से धीरे-धीरे निकाला जा रहा है। राजमार्ग की खतरनाक स्थिति को देखते हुए चमोली पुलिस वाहनों की सुरक्षा के लिए मौके पर मुस्तैद है।

End of Feed