बदलने वाला है पहाड़ों का मौसम, एक-दो दिन में दिल्ली में बढ़ेगी ठंड, मौसम विभाग ने बताया कितना गिरेगा पारा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 1, 2023, 08:29 AM IST

Weather Report: मौसम विभाग का कहना है कि पहाड़ों पर बर्फबारी और हल्की बारिश के कारण खास तौर पर दिल्ली-एनसीआर के इलाकों में तेजी से ठंड बढ़ेगी और इस सप्ताह दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद समेत आसपास के इलाकों में न्यूनतमत तापमान में लुढ़ककर 14 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।

Weather Report: मौसम का रुख एक-दो दिन में बदलने वाला है। इसको लेकर मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की मानें तो एक हल्के पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ों के मौसम में तेजी से बदलाव होगा। IMD का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी और हल्की बारिश हो सकती है, जिसका असर मैदानी इलाकों में भी होगा।

Delhi Weather

दिल्ली में बढ़ने वाली है ठंड

मौसम विभाग का कहना है कि खास तौर पर दिल्ली-एनसीआर के इलाकों में तेजी से ठंड बढ़ेगी और इस सप्ताह दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद समेत आसपास के इलाकों में न्यूनतमत तापमान में लुढ़ककर 14 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। इस कारण जल्द ही दिल्ली वालों को ठंडक का अहसास होगा।

End of Feed