Weather and Rain, Snowfall Updates: उत्तर भारत में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। पहाड़ों में बर्फबारी (Snowfall) और मैदानी इलाकों में बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir), हिमाचल और उत्तराखंड में सोमवार को भी भारी बारिश और बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट (Orange Alert) जारी किया है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान के कुछ हिस्से के अलावा पश्चिमी यूपी और एमपी में भी हल्की बारिश हो सकती है। बारिश के साथ पारा एक बार फिर नीचे जा सकता है। जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश और सीजन का पहला भीषण हिमपात हुआ है। ताजा पश्चिमी विक्षोभ ने आज दोपहर जम्मू-कश्मीर और आसपास के इलाकों को प्रभावित किया।
Weather Updates: हिमाचल से लेकर कश्मीर तक में भारी बर्फबारी, दिल्ली एनसीआर में बारिश ने बदली फिजां
- Authored by: किशोर जोशी
- Updated Jan 30, 2023, 08:45 AM IST
Weather Updates in India: दिल्ली-एनसीआर में बारिश का दौर जारी है तो पहाड़ों में भीषण बर्फबारी हो रही है। कश्मीर से लेकर हिमाचल की राजधानी शिमला, चम्बा और पंगी में बर्फबारी जारी है। टूरिस्ट इस मौसम का जमकर लुत्फ उठा रहे हैं।
End of Feed
