J&K में रहस्यमयी बीमारी को लेकर डर के साए में जी रहे लोग; बोले- पहले कभी इतना नहीं डरे...

Jammu Kashmir Mysterious Disease: जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में रहस्यमयी बीमारी की वजह से हो रही मौतों से हड़कंप मचा हुआ है। स्थानीय लोग घबराए हुए हैं। राजौरी जिला मुख्यालय से लगभग 55 किमी दूर स्थित बुधल गांव के लोग डरे हुए हैं और वह लोग चाहते हैं कि इसका समाधान हो जाए। अस्पताल में भर्ती होने के कुछ दिनों के भीतर ही लोगों ने बुखार, दर्द, मितली और बेहोशी की शिकायत की और फिर अचानक उनकी मौत हो गई।

Jammu Kashmir Mysterious Disease: जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में रहस्यमयी बीमारी की वजह से हो रही मौतों से हड़कंप मचा हुआ है। स्थानीय लोग घबराए हुए हैं। एक स्थानीय व्यक्ति ने कहा कि उन्हें मौत का इतना डर कभी नहीं लगा, यहां तक कि कोरोना महामारी के दौरान या जब आतंकवाद अपने चरम पर था।

Jammu Kashmir Mysterious Disease

रहस्यमयी बीमारी (प्रतीकात्मक तस्वीर)

अधिकारियों ने रहस्यमयी मौतों के पीछे किसी वायरस की संभावना से इनकार किया। पुलिस की एसआईटी टीम इन मौतों की जांच कर रही है। इसके तहत 60 से अधिक लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

End of Feed