'हमने PAK के कुछ फाइटर जेट मार गिराए, हमारे सभी पायलट सुरक्षित', 'ऑपरेशन सिंदूर' पर सेना का बड़ा बयान

Army PC on Operation Sindoor : डाइरेक्टर जनरल ऑफ एयर ऑपरेशन्स (DGAO) एयर मार्शल एके भारती ने कहा कि भारतीय वायु सेना ने पाकिस्तान के कई फाइटर जेट्स को अपनी हवाई सीमा में दाखिल होने से रोका और इस दौरान उसके कुछ आधुनिक फाइटर जेट्स मार गिराए गए। हमारी कार्रवाई में जाहिर तौर पर पाकिस्तान की वायु सेना को नुकसान पहुंचा।

Army PC on Operation Sindoor : सेना ने पहलगाम आतंकी हमले के गुनहगारों को सजा देने और आतंकी ढांचों को खत्म करने के लिए चलाए गए अपने 'ऑपरेशन सिंदूर' के बारे में रविवार शाम विस्तार से जानकारी दी। सेना की ओर से आयोजित इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में सेना, वायु सेना और नौसेना तीनों सेनाओं के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। डाइरेक्टर जनरल ऑफ एयर ऑपरेशन्स (DGAO) एयर मार्शल एके भारती ने कहा कि भारतीय वायु सेना ने पाकिस्तान के कई फाइटर जेट्स को अपनी हवाई सीमा में दाखिल होने से रोका और इस दौरान उसके कुछ आधुनिक फाइटर जेट्स मार गिराए गए। हमारी कार्रवाई में जाहिर तौर पर पाकिस्तान की वायु सेना को नुकसान पहुंचा।

ak bharti

'ऑपरेशन सिंदूर' पर सेना की पीसी।

रिपोर्टों में पाक के लड़ाकू जहाजों के मार गिराने का दावा

बता दें कि रिपोर्टों में दावा किया गया है कि भारत ने पाकिस्तान के एक F-16 फाइटर जेट और संभवत: दो JF-17 लड़ाकू विमानों को मार गिराया। यही नहीं, पाकिस्तान की तरफ से भेजे गए तमाम ड्रोन और मिसाइलों को भी हवा में धवस्त किया गया। सेना ने कहा तीन-चार दिन तक युद्ध जैसा माहौल रहा। आगे भी आतंकियों के कैंप पर कार्रवाई संभव है। सेना के अधिकारी ने बताया कि भारत की जवाबी कार्रवाई देक पाकिस्तानी सेना में दहशत का माहौल था। इसे रोकने के लिए उसमें छटपटाहट देखी गई। वह सीजफायर की मांग करने लगा। सीजफायर करने के लिए 10 मई को पाकिस्तान के डीजीएमओ का फोन आया।

End of Feed