हम BJP से कर रहे भगवान राम की रक्षा, भाजपा अब बन चुकी है 'बाबर जनता पार्टी', बोले आदित्य ठाकरे

आदित्य ठाकरे ने कहा कि भाजपा अब 'बाबर जनता पार्टी' बन चुकी है। भाजपा कथित राम मंदिर लूट से देश का ध्यान भटकाने के लिए ही समान नागरिक संहिता (यूसीसी) का मुद्दा उठा रही है।

Aaditya Thackeray: शिवसेना (यूबीटी) विधायक आदित्य ठाकरे ने राम मंदिर चंदा चोरी और समान नागरिक संहिता के मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी को घेरा है। पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में आदित्य ने कहा, "हम भगवान राम की रक्षा भाजपा से कर रहे हैं। भाजपा अब 'बाबर जनता पार्टी' बन चुकी है। भाजपा कथित राम मंदिर लूट से देश का ध्यान भटकाने के लिए ही समान नागरिक संहिता (यूसीसी) का मुद्दा उठा रही है। हम ऐसा नहीं होने देंगे। आइए यूसीसी पर उसके गुणों के आधार पर बहस करें, और हम इसका समर्थन करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि सुप्रीम कोर्ट को कथित राम मंदिर लूट की निष्पक्ष जांच करनी चाहिए।

Aditya thakeray

BJP पर भड़के आदित्य ठाकरे

उद्धव ठाकरे ने राम रक्षा आंदोलन किया शुरू

बता दें कि शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने अयोध्या स्थित राम मंदिर में चंदा चोरी के खिलाफ 5 जुलाई को 'राम रक्षा' आंदोलन शुरू किया था। उन्होंने सत्ताधारी भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि हिंदुओं को लूटने वाले लोग सत्ता में हैं। उद्धव ने मध्य मुंबई के दादर स्थित हनुमान मंदिर में 'हनुमान स्तोत्र' और 'हनुमान चालीसा' का पाठ किया। उन्होंने मंदिर के बाहर एक रैली को संबोधित करते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। भगवा रंग का कुर्ता पहने उद्धव ने कहा कि अगर कोई हिंदुत्व का गलत इस्तेमाल करके मंदिर को लूटता है, तो हिंदू उसे नहीं बख्शेंगे।

End of Feed