Video: नई संसद की आई तस्वीरें,अंदर से ऐसे दिखेगी लोक सभा-राज्य सभा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 20, 2023, 03:04 PM IST

New Parliament Building: नई संसद में लोक सभा को भारत के राष्ट्रीय पक्षी मोर की थीम पर डिजाइन किया गया है। जबकि राज्य सभा को राष्ट्रीय फूल कमल की थीम पर डिजाइन किया गया है। पूरी संसद, मौजूदा संसद की तुलना में कहीं बड़ी और आधुनिक हैं।

New Parliament Building: नए संसद भवन की तस्वीरें सामने आई है। जिसमें संविधान के मंदिर की झलक दिख रही है। और ऐसी चर्चा है कि इस बार का बजट नई संसद के भवन में ही पेश होगा। जारी तस्वीरों में लोक सभा, राज्य सभा से लेकर संसद के कार्यालय, कॉन्स्टीट्यूशन हॉल , अंदर के हिस्से देखे जा सकते हैं। जो कि पूरी तरह से न केवल हाई टेक हैं, बल्कि देश की शिल्प कला और परंपराओं को समेटे हुए हैं।

नई संसद में लोक सभा को भारत के राष्ट्रीय पक्षी मोर की थीम पर डिजाइन किया गया है। जबकि राज्य सभा को राष्ट्रीय फूल कमल की थीम पर डिजाइन किया गया है। पूरी संसद, मौजूदा संसद की तुलना में कहीं बड़ी और आधुनिक हैं। लोक सभा में 800 से ज्यादा सांसदों के बैठने की जगह बनाई गई है। जबकि संयुक्त अधिवेशन के समय 1200 से ज्यादा लोग बैठ सकेंगे। वहीं राज्य सभा में 384 लोगों के बैठने की जगह बनाई गई है। पूरी संसद आधुनिक और परंपरा का मिला-जुला रूप है।

End of Feed