भविष्य के युद्ध आज ही लड़े जा रहे हैं- बोले राम मंदिर ट्रस्ट के नए सीईओ एयर मार्शल मिश्रा, 'ऑपरेशन सिंदूर' की सटीक रणनीतियों का किया खुलासा

30 अप्रैल को सेवानिवृत्त हुए एयर मार्शल मिश्रा ने ऑपरेशन सिंदूर को सिर्फ एक सैन्य अभियान न मानकर, भारतीय वैज्ञानिकों, इंजीनियरों और वायु सेना के जवानों के वर्षों के परिश्रम का परिणाम बताया।

Wars of Future: श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के नए मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) और भारतीय वायु सेना की पश्चिमी वायु कमान के पूर्व प्रमुख एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) जितेंद्र मिश्रा ने कहा है कि भविष्य के युद्ध अब केवल कल की बात नहीं हैं, बल्कि वे उन्नत तकनीक, सटीक योजना और स्वदेशी क्षमताओं के दम पर आज ही लड़े जा रहे हैं। नई दिल्ली में एक कार्यक्रम में बोलते हुए, जितेंद्र मिश्रा ने अपने नए पद पर अधिक टिप्पणी करने से परहेज किया, क्योंकि उन्होंने अभी औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण नहीं किया है। हालांकि, उन्होंने भारतीय वायु सेना द्वारा चलाए गए 'ऑपरेशन सिंदूर' और भारत की मजबूत होती रक्षा प्रणाली पर खुलकर बात की।

Jitendra mishra

एयर मार्शल (रि.) जितेंद्र मिश्रा

ऑपरेशन सिंदूर: वर्षों की तैयारी और स्वदेशी ताकत

30 अप्रैल को सेवानिवृत्त हुए एयर मार्शल मिश्रा ने ऑपरेशन सिंदूर को सिर्फ एक सैन्य अभियान न मानकर, भारतीय वैज्ञानिकों, इंजीनियरों और वायु सेना के जवानों के वर्षों के परिश्रम का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि यह ऑपरेशन देश की रणनीतिक सोच और तकनीकी प्रगति का प्रतीक है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और भविष्य की तकनीक पर जोर देते हुए उन्होंने एक दैनिक जीवन का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार पेट्रोल पंप पर एटीएम कार्ड स्वाइप करते ही उपग्रह प्रणालियां तुरंत बैंकिंग नेटवर्क से जुड़ जाती हैं, ठीक उसी तरह भविष्य के युद्ध भी ऐसी ही आपस में जुड़ी तकनीकों पर निर्भर करेंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि जो देश एआई और तकनीक की इस तेज गति के साथ नहीं चल पाएंगे, वे कुछ ही वर्षों में पीछे छूट जाएंगे।

End of Feed