Waqf Amendment Bill 2025: वक्फ संशोधन विधेयक पर आमने-सामने सरकार और विपक्ष, लोकसभा में आज जबकि राज्यसभा में कल होगी चर्चा

Waqf Amendment Bill 2025: लोकसभा में 542 सदस्यों में राजग के 293 सांसद हैं और भाजपा कई मौकों पर कुछ निर्दलीय सदस्यों का समर्थन हासिल करने में सफल रही है। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक तेदेपा, जदयू और चिराग पासवान नीत लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) जैसे भाजपा के बड़े सहयोगी दलों ने शुरू में विधेयक के कुछ पहलुओं पर आपत्ति जताई, लेकिन संसद की संयुक्त समिति द्वारा उनके कुछ सुझावों को अपनाये जाने के बाद वे विधेयक का समर्थन कर सकते हैं।

Waqf Amendment Bill 2025: वक्फ संशोधन विधेयक को लेकर सरकार और विपक्ष में ठनी है। इस विधेयक को लेकर संसद में कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिल रही है। सरकार इस विधेयक को पारित कराने के लिए दृढ़संकल्पित है, जबकि विपक्ष इसका विरोध कर रहा है और इसे असंवैधानिक मानता है। लोकसभा में बुधवार को इस पर विचार किया जाएगा, जबकि राज्यसभा में गुरुवार को इसकी चर्चा होने की संभावना है। दोनों सदनों में इस पर आठ-आठ घंटे चर्चा के लिए निर्धारित किए गए हैं।

Waqf Amendment Bill 2025

वक्फ संशोधन विधेयक पर लोकसभा में बुधवार को होगी चर्चा (फाइल फोटो)

End of Feed