Waqf Amendment Bill 2025: अलर्ट पर पार्टियां, BJP के बाद कांग्रेस, टीडीपी, शिवसेना और सपा ने सांसदों को जारी किया व्हिप

Waqf Amendment Bill 2025: विपक्षी पार्टियां शुरू से ही वक्फ संशोधन विधेयक पर असहमति जता रही है। उनका कहना है कि यह विधेयक अल्पसंख्यक समुदाय के अधिकारों पर प्रभाव डाल सकता है।

Waqf Amendment Bill 2025: वक्फ संशोधन विधेयक को लेकर पार्टियां अलर्ट दिख रही हैं। व्हिप पर व्हिप जारी किए जा रहे हैं। बीजेपी के बाद कांग्रेस, सपा, टीडीपी, शिवसेना ने भी अपने सांसदों को संसद में उपस्थित रहने के लिए व्हिप जारी किया है। कांग्रेस पार्टी की ओर से मंगलवार को सभी सांसदों को तीन लाइन व्हिप जारी किया गया। पार्टी ने लोकसभा में 2, 3 और 4 अप्रैल को होने वाली महत्वपूर्ण बैठकों को देखते हुए यह व्हिप जारी किया है। पार्टी ने लोकसभा में चर्चा के लिए उठाए जाने वाले गंभीर और महत्वपूर्ण मुद्दों के मद्देनजर अपने सभी सदस्यों से उपस्थित रहने की अपील की है।

rahul gandhi akhilesh yadav pti

कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव (फाइल फोटो)

End of Feed