विजेंद्र गुप्ता बनेंगे दिल्ली विधानसभा के स्पीकर, मोहन सिंह बिष्ट बन सकते हैं डिप्टी-स्पीकर

आज रेखा गुप्ता दिल्ली की नए सीएम के रूप में शपथ लेने जा रही हैं। उनके साथ प्रवेश वर्मा सहित 6 विधायक भी मंत्रिपद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में करीब 50 हजार लोग जुटेंगे।

Vijender Gupta and Mohan Bisht: भारतीय जनता पार्टी के विधायक विजेंद्र गुप्ता दिल्ली विधानसभा के स्पीकर और मोहन सिंह बिष्ट डिप्टी-स्पीकर बन सकते हैं। पार्टी द्वारा अपने नामांकन की पुष्टि करते हुए गुप्ता ने पीटीआई से कहा, मैं सबसे पहले पिछली आप सरकार द्वारा लंबित रखी गई सीएजी रिपोर्ट को सदन में पेश करवाऊंगा। रोहिणी से तीसरी बार विधायक बने गुप्ता ने अन्य भाजपा विधायकों के साथ मिलकर पहले भी अदालत का दरवाजा खटखटाया था, जिसमें आरोप लगाया गया था कि आप सरकार अपने प्रदर्शन पर नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) की 14 रिपोर्ट को सदन में पेश होने से रोक रही है। नवगठित आठवीं दिल्ली विधानसभा में भाजपा के 48 विधायक हैं, जबकि विपक्षी आप के 22 विधायक हैं। विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव सदन के सदस्य करते हैं।

Vijendra Gupta

विजेंदर गुप्ता और मोहन बिष्ट

लगातार तीन बार रोहिणी से विधायक बने

विजेंद्र गुप्ता बीजेपी के अनुभवी व वरिष्ठ नेता हैं जिनका नाम सीएम पद की दौड़ में भी शामिल था। वह रोहिणी से लगातार विधायक चुने जाते रहे हैं। वह 2015 और 2020 में विधानसभा में नेता विपक्ष भी रह चुके हैं। इसके अलावा मुस्तफाबाद से विधायक चुने गए मोहन सिंह बिष्ट भी एक जाना-माना नाम हैं। इन दोनों ही अनुभवी नेताओं को विधानसभा में अहम पद दिए जाने की संभावना है।

End of Feed