VIDEO: 'बेटा, प्लीज नीचे आओ', जब PM के सामने ही लाइट टावर पर चढ़ गई लड़की, 20 बार पड़ा टोकना

  • Compiled by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Nov 11, 2023, 11:09 PM IST

Narendra Modi Secunderabad Viral Video: दरअसल, यह लड़की मोदी तक अपनी समस्या को पहुंचाना चाहती थी, इसलिए वह टावर पर आनन-फानन चढ़ गई। उसके इस तरह के तेवर देख न सिर्फ बीजेपी कार्यकर्ता और आसपास मौजूद लोग हैरान रह गए बल्कि पीएम भी अवाक रहे।

Narendra Modi Secunderabad Viral Video: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार (11 नवंबर, 2023) को चुनावी राज्य तेलंगाना में बीजेपी के प्रचार अभियान को धार देने पहुंचे थे। वह सिकंदाराबाद में देर शाम एक जन सभा को संबोधित कर रहे थे, तभी एक बड़ी अप्रिय घटना होते-होते रह गई। हुआ यूं कि कार्यक्रम के बीच पीएम जब अपनी बात रख रहे थे, तब एक लड़की लाइट टावर पर चढ़ गई थी।

modi viral video

पीएम मोदी के सामने इस तरह लाइट टावर पर यह लड़की चढ़ गई थी।

दरअसल, यह लड़की मोदी तक अपनी समस्या को पहुंचाना चाहती थी, इसलिए वह टावर पर आनन-फानन चढ़ गई। उसके इस तरह के तेवर देख न सिर्फ बीजेपी कार्यकर्ता और आसपास मौजूद लोग हैरान रह गए बल्कि पीएम भी अवाक रहे।

End of Feed