अचानक बिगड़ी उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत, एम्स में भर्ती; जानें फिलहाल कैसी है हालत

Vice President Jagdeep Dhankhar admitted to AIIMS: देश के उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को बेचैनी और सीने में दर्द की शिकायत के बाद शनिवार देर रात यहां एम्स में भर्ती कराया गया। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

Jagdeep Dhankhar Health Update: देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को हृदय संबंधी समस्या के चलते बीती रात 1 बजे दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया। उपराष्ट्रपति को बेचैनी और सीने में दर्द की शिकायत के बाद एम्स लाया गया, जहां उनका तत्काल इलाज शुरू किया गया।

Vice President Jagdeep Dhankhar (File photo)

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ (File Photo)

रात के करीब दो बजे धनखड़ को ले जाया गया अस्पताल

एम्स के कार्डियोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. राजीव नारंग की देखरेख में जगदीप धनखड़ क्रिटिकल केयर यूनिट में भर्ती किया गया और डॉक्टरों के अनुसार, स्टेंट को भी प्रत्यारोपित किया गया। रिपोर्ट के अनुसार अब उपराष्ट्रपति की हालत स्थिर बनी हुई है। मेडिकल टीम उनकी रिकवरी पर बारीकी से नजर रख रही है और उनकी स्थिति में सुधार होने की उम्मीद जताई जा रही है।

End of Feed