Vande Bharat Sleeper Train: भारत में जल्द दौड़ेगी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, राजधानी एक्सप्रेस से बेहतर होंगी सुविधाएं

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 10, 2024, 07:57 AM IST

Vande Bharat Sleeper Train: वं​दे भारत स्लीपर ट्रेन स्व-चालित ट्रेन सेट होगी, जिसमें राजधानी एक्सप्रेस ट्रेनों से बेहतर सुविधाएं होंगी। इसमें बेहतर कुशनिंग के साथ अधिक आरामदायक बर्थ, सामान्य क्षेत्रों में सेंसर-आधारित प्रकाश व्यवस्था, बेहतर कप्लर्स के साथ झटका-मुक्त सवारी, डिब्बों के गलियारे क्षेत्र में आसान आवाजाही के लिए स्ट्रिप्स के माध्यम से फर्श पर बेहतर रोशनी की भी व्यवस्था की जाएगी।

Vande Bharat Sleeper Train: अमृत भारत और वंदे भारत ट्रेन के चेयर कार की सफलता के बाद अब जल्द ही पटरी पर लोगों को वंदे भारत ट्रेन का स्लीपर वर्जन भी देखने को मिलेगा। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को वंदे भारत स्लीपर ट्रांजिट की कारबॉडी स्ट्रक्चर का उद्घाटन किया। इसका निर्माणह भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड (BEML) कर रही है। रेल मंत्री ने अक्टूबर 2023 में ही बताया था कि वंदे भारत एक्सप्रेस स्लीपर प्रोटोटाइप का उत्पादन बेंगलुरु में बीईएमएल कर रहा है।

Vande Bharat Train

जल्द चलेगी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन स्व-चालित ट्रेन सेट होगी, जिसमें राजधानी एक्सप्रेस ट्रेनों से बेहतर सुविधाएं होंगी, जो भारतीय रेलवे में रात में सफर करने वालों के लिए एक अलग सेगमेंट होगा। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने साल की शुरुआत में कहा था कि 10 वंदे भारत स्लीपर ट्रेन सेट के उत्पादन की योजना है। बीईएमएल द्वारा निर्मित किए जाने वाले 10 ट्रेन सेटों के अलावा, अन्य वंदे भारत स्लीपर परियोजनाओं का भी काम जारी है। यह ट्रेन 160 किमी प्रति घंटे की गति से चलेगी।

End of Feed