Vande Bharat Express Train: पीएम मोदी एक साथ देश को देंगे 10 नई वंदे भारत ट्रेन की सौगात, जान लें रूट और जरूरी बातें

  • Reported by: भावना किशोर
  • Updated Mar 11, 2024, 11:20 AM IST

PM Modi Green Falg to 10 Vande Bharat Train on Tuesday: गुजरात के अहमदाबाद में 12 मार्च को पीएम मोदी का बड़ा कार्यक्रम होना है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को एक साथ 10 नई वंदे भारत ट्रेन की सौगात देंगे। इस दिन वो अहमदाबाद में 85,000 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और देश को समर्पित करेंगे।

PM Modi inaugurates 10 Vande Bharat Train: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 मार्च को गुजरात और राजस्थान का दौरा करेंगे। पीएम मोदी अहमदाबाद में सुबह लगभग 9:15 बजे 85,000 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इसके बाद पीएम मोदी सुबह करीब 10 बजे साबरमती आश्रम जाएंगे। जहां वह कोचरब आश्रम का उद्घाटन करेंगे और गांधी आश्रम स्मारक के मास्टर प्लान का शुभारंभ करेंगे।

PM Modi Vande Bharat

पीएम मोदी देंगे 10 नई वंदे भारत ट्रेन की सौगात

क्या है पीएम मोदी के गुजरात-राजस्थान दौरे का पूरा प्लान

पीएम मोदी दोपहर करीब 1:45 बजे राजस्थान के पोखरण में त्रि-सेवा लाइव फायर और युद्धाभ्यास के रूप में स्वदेशी रक्षा क्षमताओं का एक समन्वित प्रदर्शन 'भारत शक्ति' देखेंगे। रेलवे के बुनियादी ढांचे और कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने के लिए और कई रेलवे परियोजनाओं को समर्पित करने के लिए अहमदाबाद में डीएफसी के ऑपरेशन कंट्रोल सेंटर का दौरा करेंगे।

End of Feed