Uttarakhand: UCC, शीतकालीन यात्रा व प्लास्टिक मुक्त अभियान पर पीएम मोदी ने दी 'धामी सरकार' को बड़ी शाबाशी

Uttarakhand UCC News: एक दिन पहले उत्तराखंड में लागू समान नागरिक संहिता यानी यूसीसी का प्रधानमंत्री ने खास तौर पर जिक्र किया। खेल और यूसीसी में सबको साथ लेकर चलने की अंतर्निहित भावना को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिलचस्प ढंग से जोड़ा।

KEY HIGHLIGHTS

  1. यूसीसी, शीतकालीन यात्रा व प्लास्टिक मुक्त अभियान पर मोदी ने की सराहना
  2. राष्ट्रीय खेल के मंच से देश-दुनिया को बताए उत्तराखंड के प्रयास
  3. शीतकालीन यात्रा की ब्रांडिंग कर सरकार के प्रयासों को दी गति

Uttarakhand UCC News: उत्तराखंड में यह बड़ा मंच राष्ट्रीय खेलों का था, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खेल विकास से जुड़ी कई अहम बातें कीं। मगर तीन ऐसे विषय भी उठाए, जिनमें उत्तराखंड के विशेष प्रयास हैं। प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड के इन प्रयासों को नए सिरे से रेखांकित करते हुए धामी सरकार की खुलकर सराहना की और शाबासी दी। यह तीन विषय थे-UCC, शीतकालीन यात्रा और प्लास्टिक मुक्त अभियान।

Uttarakhand UCC News

UCC का प्रधानमंत्री ने खास तौर पर जिक्र किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना के बाद धामी सरकार के प्रयास देश-दुनिया तक और प्रभावी ढंग से पहुंचे हैं, हाल ही में शीतकालीन यात्रा के लिए जिस तरह से धामी सरकार ने पहल की है, उसे प्रधानमंत्री के पूर्ण समर्थन के खास मायने रहे। उत्तराखंड की स्थानीय आर्थिकी के व्यापक हितों के लिए शुरू की गई शीतकालीन यात्रा के संबंध में प्रधानमंत्री का यह वक्तव्य अहम रहा कि वह खुद इस यात्रा का हिस्सा बनना चाहते हैं।

End of Feed